कैम्बवाला गांव में 30 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

 कैम्बवाला गांव में 30 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

चंडीगढ। कैम्बवाला गांव में मंगलवार को 30 से ज्यादा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सुखना जलग्रहण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। दो पोकलेन मशीनों तथा एक जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान करीब 20 अवैध व्यावसायिक दुकानें, शोरूम, 9 टिन शेड, एक बाउंड्री वॉल तथा दो खोखे ध्वस्त किए गए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही, जिससे कि कोई बवाल न हो सके। यहां ध्वस्तीकरण के लिए पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया है। न्यायालय ने इस क्षेत्र में किसी भी आवासीय कॉलोनी या निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी है।