चंडीगढ़ में बरसात से माैसम सुहाना: पारा सामान्य से कम, 21 और 22 जून को तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। पिछले 24 घंटे में 2.6 मिमी बारिश हुई है, एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 20 मिमी बारिश हो चुकी है। सिटी ब्यूटीफुल में मंगलवार रात और बुधवार सुबह बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में भी गिरावट जारी है। शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात को शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि दिन के समय बूदांबांदी से शहर का मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 21 और 22 जून को शहर में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान सुझाव दिया गया है कि पेड़ के नीचे न रूके सुरक्षित स्थारों का इस दौरान चयन करे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। पिछले 24 घंटे में 2.6 मिमी बारिश हुई है, एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 20 मिमी बारिश हो चुकी है। पूरे दिन शहर में सुखना लेक, सेक्टर 17 प्लाजा, रोज गार्डन समेत कई जगहों लोगों की भीड़ लगी रही।