चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में हजारों लोगों ने किया योग, पंचकूला में दिखी अव्यवस्था

मोहाली में शनिवार को सेक्टर 78 स्थित खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इसके अलावा फेज छह के सरकारी कॉलेज के साथ साथ शहर के कई पार्कों में योग दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हजारों लोगों ने योग किया। सेक्टर 17 तिरंगा पार्क में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया पहुंचे। उन्होंने योग किया और लोगों को योग का महत्व बताया।
योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में अलग-अलग जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सेक्टर 17 के तिरंगा पार्क में किया गया। इसमें करीब 1800 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें स्कूली बच्चे, युवा और शहर के सोशल वर्कर शामिल रहे।
गुलाबचंद कटारिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन की एक पद्धति है जिससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। योग हमें अनुशासन और सकारात्मक रहना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इसे हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। चंडीगढ़ में इसके अलावा पीजीआई, सुखना लेक, रॉक गार्डन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 समेत शहर के कई पार्कों में इसका भव्य आयोजन किया गया।
मोहाली में शनिवार को सेक्टर 78 स्थित खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इसके अलावा फेज छह के सरकारी कॉलेज के साथ साथ शहर के कई पार्कों में योग दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। इस दौरान पतंजलि के प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग आसन करवाए गए।
भाजपा मंडल दो मोहाली की तरफ से मंडल प्रधान रमन कुमार सैली की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रोज गार्डन में मनाया गया जिसमें विशेष रूप से मोहाली भाजपा जिला प्रधान संजीव विशिष्ट और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। पतंजलि के अरविंद गोयल और अनु गोयल द्वारा लोगों को योग आसन करवाए गए।