चंडीगढ़ हॉकी अकादमी-42 ने एसजीजीएसएसएसएस-35 को हराया

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी-42 ने एसजीजीएसएसएसएस-35 को हराया

लड़कों के लीग मैच में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी-42 ने एसजीजीएसएसएसएस-35 को 2-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
स्टेट जूनियर मेन्स एंड वुमेन्स हॉकी चैंपियनशिप के तहत हॉकी स्टेडियम-42 में मुकाबले हुए। चंडीगढ़ हॉकी अकादमी-42 की तरफ से साहिल ने चौथे व 6वें मिनट में दो गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद कोई भी टीम गोल करने में सफल नही हुई और चंडीगढ़ अकादमी जीत गई।
दूसरे मैच में पीयू हॉकी क्लब ने जीएमएचएस-42 को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से पराजित किया। पीयू हॉकी क्लब की तरफ से अरमान, सूरज व प्रिंस ने 2-2 गोल, सौरभ व शिवम ने 1-1 गोल किया। पराजित टीम की तरफ से सार्थक 1 गोल करने में सफल रहे।

लड़कियों के लीग मैच में एसजीजीएस हॉकी क्लब ने चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ब्लू को 5-0 से हराया। एसजीजीएस हॉकी क्लब की तरफ से मुस्कान ने तीन गोल तथा कमलदीप ने 2 गोल किया।
दूसरे मैच में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी रेड ने पीयू हॉकी क्लब को 4-0 से मात दिया। विजेता टीम की तरफ से तमन्ना ने दो गोल, अंजली व प्रिंका ने 1-1 गोल किया।