चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ने पीयू हॉकी क्लब को हराया

पुरुषों के पहले सेमीफाइनल मैच में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ने पीयू हॉकी क्लब को 4-0 से हराकर स्टेट जूनियर मेन्स एंड वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी स्टेडियम-42 में खेले गए मैच में पुनीत ने 2 गोल तथा साहिल व पवन ने 1-1 गोल किया।दूसरे सेमीफाइनल में एसजीजीएसएच-26 ने रॉक रोवर्स हॉकी क्लब को 3-0 से हराया। विजेता टीम के लिए प्रभजोत ने 2 गोल और प्रभजोत जूनियर 1 गोल दागा।
महिला वर्ग सेमीफाइनल में एसजीजीएसएच-26 ने पीयू हॉकी क्लब को 5-0 से हराया। काजल और गुरमेल ने दो-दो गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ब्लू ने चंडीगढ़ हॉकी अकादमी रेड को 3-2 से मात दी। टीम के लिए अन्नू ने सर्वाधिक दो गोल किए।