पीजीआई की टीम ने मुंबई में लाइव कार्डियक सर्जरी प्रसारित की

पीजीआई के एडवांस्ड कार्डियक सेंटर ने दुनियाभर के डॉक्टरों के लिए लाइव पोस्ट कार्डियक सर्जरी का प्रसारण कर उपलब्धि हासिल की है। यह लाइव प्रसारण मुंबई में आयोजित नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल (एनआईसी 2025) से किया गया। इसमें बाईपास ग्राफ्ट एंजियोप्लास्टी की भी जानकारी दी गई।प्रोफेसर राजेश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने इसे प्रस्तुत किया। मरीज एक बुजुर्ग पुरुष था, जिसकी 15 साल पहले कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। वह पहले से डाले गए स्टेंट की ब्लॉकेज और अन्य बाईपास ग्राफ्ट की ब्लॉकेज के कारण सीने में दर्द के साथ आया था। लाइव केस ब्रॉडकास्ट के दौरान दो बाईपास ग्राफ्ट का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसमें इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस), ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी) शामिल हैं।
ये तकनीकें भारत में केवल कुछ चुनिंदा केंद्रों पर उपलब्ध हैं। प्रो. विजयवर्गीय ने कहा यह तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाएं हैं, जिसके लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है। लाइव केस ने विशेषज्ञों के बीच एक पैनल चर्चा को प्रेरित किया। इसमें इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में विकसित सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया।