चंडीगढ़ में मिला अजगर: सुखना लेक किनारे पेड़ पर लिपटा था अजगर, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

चंडीगढ़ में अजगर मिला है। चंडीगढ़ से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखना लेक के किनारे पेड़ पर अजगर लिपटा था। जिस किसी ने भी इसे देखा वह हैरान रह गए। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में विशालकाय अजगर मिला है। यह अजगर शहर की लाइफ लाइन सुखना लेक में मिला है। सुखना झील के किनारे अजगर पेड़ से लिपटा हुआ था। जिस किसी ने भी इसे देखा उनकी आंखें फटी के फटी रह गई। क्योंकि इतना विशालकाय अजगर किसी-किसी ने ही पहले कभी देखा था। लगभग 10 फुट लंबा यह अजगर पेड़ के ऊपर कैसे पहुंच गया यह अपने आप में ही हैरानी की बात है।
सुखना लेक पर सुखना लेक के रेजुलेटरी एंड के पास सोमवार सुबह एक पेड़ पर 10 फुट लंबा अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सैर करने आए एक व्यक्ति ने अजगर को देखते ही शोर मचाया। उसकी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग डरकर पीछे हट गए और अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सुखना लेक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। उसके बाद वन विभाग और दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने की तैयारी शुरू की।
रेस्क्यू दल के कर्मचारी पेड़ के चारों तरफ घेराबंदी करके बड़े डंडों की मदद से अजगर को नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। पेड़ पर बैठे अजगर को पकड़ने के लिए दमकल विभाग की हाइड्रोलिक गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। लेकिन अजगर बार-बार पेड़ की ऊंची शाखाओं पर चढ़ जाता। काफी देर तक यही सिलसिला चलता रहा। आखिर में टीम की लगातार कोशिशों के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: अजगर को पेड़ पर कोई छोटा जानवर नजर आया होगा, जिसे पकड़ने के लिए वह ऊपर चढ़ गया था। गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बता दें कि सूखना लेक पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और घूमने आते हैं।